Skip to content

थाने के सामने बैठे तहसीलदार आमरण अनशन पर.. प्रशासन में हड़कंप.. पढ़िए क्या है मामला

सारंगढ़, 22 जनवरी 2026। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में बड़ा हंगामा मच गया है। कोरबा में पदस्थ तहसीलदार बंदे राम भगत सारंगढ़ सिटी कोतवाली के सामने धरने पर बैठ गए हैं। उनका आरोप है कि कलेक्टर के गार्ड ने 20 जनवरी को उनके पुत्र राहुल भगत के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की, जिससे राहुल के कान का पर्दा फट गया। 48 घंटे गुजरने के बावजूद पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की, जिससे तहसीलदार को न्याय के लिए सड़क पर उतरना पड़ा।

तहसीलदार बंदे राम भगत ने बताया, “20 जनवरी को मेरे बेटे राहुल के साथ कलेक्टर के गार्ड ने बेरहमी से मारपीट की। डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि उसके कान का परदा फट गया है। हमने कोतवाली में शिकायत की, लेकिन पुलिस एक्शन लेने के नाम पर टालमटोल कर रही है।” उन्होंने कहा कि बिना FIR के इंसाफ कैसे मिलेगा, इसलिए उन्होंने धरना शुरू कर दिया।