Skip to content

छत्तीसगढ़ में 129 पुलिस अफसरों के तबादले: 37 ASP व 92 DSP की नई ट्रांसफर लिस्ट जारी, देखें लिस्ट

गृह विभाग ने जारी किया आदेश, मुख्यमंत्री सुरक्षा, एसटीएफ और यातायात समेत कई जिलों व बटालियनों के पुलिस अधिकारी बदले गए।

रायपुर, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में एक व्यापक बदलाव किया है। सोमवार, 20 जुलाई 2026 को गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य पुलिस सेवा के 36 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और 92 उप पुलिस अधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है।

महानदी भवन, नवा रायपुर स्थित मंत्रालय से उप सचिव राम प्रसाद चौहान के हस्ताक्षर से यह आदेश जारी किया गया है। राज्य शासन द्वारा इन तबादलों को प्रशासनिक आधार पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक के लिए किया गया है।

प्रमुख तबादले और नई पदस्थापनाएं:

ओ.पी. शर्मा को सेनानी, 4थी वाहिनी से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, मान. मुख्यमंत्री सुरक्षा, रायपुर का अति-महत्वपूर्ण जिम्मा सौंपा गया है।

राजेन्द्र प्रसाद भैया को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक पी.टी.एस. मैनपाट भेजा गया है।

रायगढ़ जिले में हुए महत्वपूर्ण बदलावः

इस बड़े फेरबदल में रायगढ़ जिले की पुलिस व्यवस्था में भी कई अहम बदलाव देखने को मिले हैं। जिले में यातायात, कानून-व्यवस्था और सशस्त्र बल की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है:

वर्षा मिश्रा को उप सेनानी से पदोन्नत करते हुए सेनानी, 6 वीं वाहिनी छ.स. बल, रायगढ़ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

पुष्पेन्द्र बघेल (ASP कबीरधाम) को अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात), जिला-रायगढ़ नियुक्त किया गया है।

राहुल कुमार उईके को नगर पुलिस अधीक्षक (CSP), रायगढ़ का प्रभार सौंपा गया है।

सतीश कुमार भार्गव को अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) खरसिया, जिला-रायगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।

रोहित शुक्ला को अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) धरमजयगढ़, जिला-रायगढ़ नियुक्त किया गया है।

शिखर मरावी को उप पुलिस अधीक्षक (अजाक / क्राईम), जिला-रायगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है।

वहीं, निवेदिता पाल (सेनानी, 6वीं वाहिनी रायगढ़) का तबादला भिलाई और अनिल विश्वकर्मा का तबादला मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी कर दिया गया है।

देखें पीडीएफ में लिस्ट