Skip to content

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: रेलवे ने इस रूट की 8 पैसेंजर ट्रेनें की कैंसिल.. बीच में समाप्त 2 गाड़ियां..

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल में चल रहे अधोसंरचना विकास कार्यों के कारण रेलवे प्रशासन ने 22 और 23 मार्च को कई पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन रद्द करने का निर्णय लिया है। इस दौरान आठ लोकल और पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह से रद्द रहेंगी, जबकि दो ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर बीच रास्ते में ही समाप्त और शुरू किया जाएगा।

यह है मेगा ब्लॉक का कारण

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, रायपुर मंडल के अंतर्गत हथबंद-भाटापारा सेक्शन के बीच (किमी 774/13-15 पर) स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 389 पर एक रोड अंडरब्रिज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इस अंडरब्रिज के निर्माण में गर्डरों की डि-लॉन्चिंग के लिए रेलवे द्वारा ‘ट्रैफिक-सह-पावर ब्लॉक’ लिया जा रहा है। सुरक्षा और कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए ट्रेनों का परिचालन रोका जा रहा है।

पूरी तरह रद्द रहने वाली गाड़ियां:

22 मार्च 2026 को रद्द ट्रेनें:

  • ​68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
  • ​68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
  • ​68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
  • ​68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर
  • ​58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर
  • ​58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर
  • ​58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर

23 मार्च 2026 को रद्द ट्रेनें:

  • ​58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर
  • ​58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर

आंशिक रूप से प्रभावित (बीच रास्ते समाप्त/शुरू होने वाली) गाड़ियां:

22 मार्च 2026 के लिए:

  • 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर: यह ट्रेन झारसुगुड़ा से चलकर बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त हो जाएगी। बिलासपुर और गोंदिया के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा।
  • 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर: यह ट्रेन गोंदिया के बजाय बिलासपुर स्टेशन से अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी। गोंदिया और बिलासपुर के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।