रायपुर। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर ध्वजारोहण को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। इस बार पहली बार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर जिले में ध्वजारोहण करेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू दुर्ग में झंडा फहराएंगे। डिप्टी सीएम अरुण साव बस्तर और विजय शर्मा सरगुजा में तिरंगा बुलंद करेंगे।प्रदेश के अन्य जिलों में विधायक, सांसद व मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे।
राज्यपाल को छोड़कर सभी जिलों की व्यवस्था तय हो गई है। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार जिला मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।
प्रमुख जिलों में मुख्य अतिथि
बिलासपुर: विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री
दुर्ग: तोखन साहू, केंद्रीय राज्य मंत्री
बस्तर: अरुण साव, उपमुख्यमंत्री
सरगुजा: विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री
रायगढ़: डॉ. रमन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष
राजनांदगांव: रामविचार नेताम, मंत्री
बीजापुर: दयालदास बघेल, मंत्री
कबीरधाम: केदार कश्यप, मंत्री
जशपुर: लखन लाल देवांगन, मंत्री
विभाग ने 32 जिलों की सूची जारी की है, जिसमें सांसद, विधायक व मंत्री शामिल हैं। बलौदाबाजार में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में विजय बघेल मुख्य अतिथि होंगे। नारायणपुर में सांसद महेश कश्यप व भोजराज नाग, कांकेर में देवेंद्र प्रताप सिंह कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

कुछ जिलों में दो मुख्य अतिथि निर्धारित हैं, जैसे दंतेवाड़ा में लक्ष्मी राजवाड़े व गजेंद्र यादव। धमतरी में अजय चंद्राकर व राजेश मूणत, सकी में कमलेश जांगड़े तिरंगा फहराएंगी।
कोरिया में भैयालाल राजवाड़े, मुंगेली में पुन्नू लाल मोहले व मनेन्द्रगढ़ में लता उसेंडी विधायक के रूप में उपस्थित रहेंगी।सुकमा व कोण्डागांव सहित सभी जिलों में कार्यक्रम भव्य होंगे। यह व्यवस्था प्रदेशव्यापी उत्साह बढ़ाएगी।



