नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों व जवानों को वीरता, विशिष्ट सेवा एवं सराहनीय सेवा पदकों से सम्मानित करने की घोषणा की है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को हार्दिक बधाई दी है।
पुलिस का साहस प्रदेश का गर्व: उपमुख्यमंत्री शर्मा
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा, साहस और राष्ट्रसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आंतरिक सुरक्षा सुदृढ़ करने और आम नागरिकों की सेवा में तत्पर रहने वाले पुलिस अधिकारी व जवान राज्य की वास्तविक ताकत हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह सम्मान पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।
विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से धमतरी जिले के रक्षित केंद्र, सहायक उप निरीक्षक रामावतार सिंह राजपूत को सम्मानित किया जाएगा। सराहनीय सेवाओं के लिए पदक पाने वालों में शामिल हैं:
पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज रामगोपाल
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह
पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा
पुलिस अधीक्षक एटीएस वि.शा पु.मु. नवा रायपुर राजश्री मिश्रा
सेनानी 6वीं वाहिनी छसबल रायगढ़ निवेदिता पाल
सेनानी 20वीं वाहिनी छसबल महासमुंद मनीषा ठाकुर रावटे
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जिला पुलिस मध्य रायपुर नगरीय तारकेश्वर पटेल
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विआशा पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर उनैजा खातून अंसारी
सहायक सेनानी प्रथम वाहिनी छसबल भिलाई जयलाल मरकाम
प्लाटून कमांडर, 20वीं वाहिनी छसबल महासमुंद हजारी लाल साहू
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि यह राष्ट्रीय सम्मान छत्तीसगढ़ पुलिस के मनोबल को मजबूत करेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि पुलिस भविष्य में भी संविधान, लोकतंत्र और नागरिक सुरक्षा के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करती रहेगी।





