Skip to content

ओवरब्रिज पर चलती कार में लगी आग .. बाल-बाल बचा चालक.. देखें video..


रायपुर। राजधानी रायपुर में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शहर के आमानाका ओवरब्रिज पर एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि कार चालक ने समय रहते सूझबूझ दिखाई और तुरंत वाहन रोककर बाहर निकल गया, जिससे उसकी जान बच गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की है। कार में आग लगते ही देखते-देखते लपटें तेज हो गईं और पूरी कार धू-धू कर जलने लगी। बीच सड़क पर आग की लपटों से घिरी कार को देख मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड (दमकल विभाग) की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि, जब तक आग बुझाई जाती, तब तक वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो चुका था।


फिलहाल कार में आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। सरस्वती नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच में जुटी हुई है।