Skip to content

महिला से बर्बरता: सहेलियों ने प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च डाल पीट-पीटकर मार डाला!

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लाक के शोभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गरीबा में एक महिला को उसकी ही सहेलियों ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी महिलाओं ने पहले मृतका के गुप्तांग में जबरन लाल मिर्च डालकर तड़पाया, फिर डंडों, लातों और घूसों से हमला बोल दिया। मृतका सुमित्रा नेताम (37) थी, जिसकी चरित्र पर लगाए सवालों की रंजिश में यह सनसनीखेज वारदात हुई।

घटना मंगलवार दोपहर के आसपास की बताई जा रही है। दोनों आरोपी सुमित्रा को ‘सबक सिखाने’ के इरादे से उसके घर पहुंचीं। पहले उन्होंने उसके प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च और ज्वलनशील पदार्थ ठूंसकर बेदर्द तड़पाया, फिर सीने पर चढ़कर डंडों से पीटा और लात-घूंसों की बौछार कर दी। सुमित्रा की मौके पर ही मौत हो गई। नक्सल प्रभावित इलाके में पुलिस ने देर रात मौके पर पहुंचकर जांच की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। थाना प्रभारी नकुल सिदार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चरित्र हनन और समाज में बदनामी की रंजिश सामने आई है। दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह घटना इलाके में सनसनी फैला रही है।