Skip to content

इस दिन छत्तीसगढ़ में सारी शराब की दुकानें रहेंगी बंद.. आबकारी विभाग की सख्त चेतावनी

गणतंत्र दिवस पर पूरे प्रदेश में शराब की कोई दुकान नहीं खुलेगी

रायपुर। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2026) पर पूरे देश में शुष्क दिवस रहेगा। छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रदेशभर की देसी-अंग्रेजी शराब दुकानों, बार और क्लबों को पूरी तरह बंद रखने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिला प्रशासन ने सभी लाइसेंसधारकों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होगी।

आबकारी आयुक्त रायपुर के आदेशानुसार, 26 जनवरी (सोमवार) को सभी देशी-विदेशी मदिरा दुकानें, एफएल-3(ग) पर्यटन बार, एफएल-4(क) क्लब और अहाते पूरी तरह बंद रहेंगे। खुली दुकान मिलने पर लाइसेंस रद्द कर कानूनी धारा के तहत सजा दी जाएगी।

गणतंत्र दिवस का महत्व


भारत 26 जनवरी 1950 को गणतंत्र बना, जब संविधान लागू हुआ। यह तारीख 1930 से ‘पूर्ण स्वराज’ का प्रतीक है—लाहौर कांग्रेस अधिवेशन में पंडित नेहरू की अध्यक्षता में चुनी गई। आजादी के इस पर्व पर शराबबंदी देश की एकजुटता दर्शाती है।