Skip to content

एकतरफा प्यार में युवती की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार

दीपका (कोरबा)। 17 जनवरी 2026: नागिन झोरखी बस्ती में शनिवार देर शाम 25 वर्षीय युवती रानू साहू की उसके ही घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई। एकतरफा प्रेम और मोबाइल पर विवाद के बाद आरोपी ने धारदार हथियार से सिर पर वार कर मौके पर ही उसकी जान ले ली। पुलिस ने महज कुछ घंटों में आरोपी राहुल जोगी को गिरफ्तार कर लिया, जिससे इलाके में दहशत फैल चुकी थी।

घटना की जानकारी देते हुए दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि रानू साहू (पिता: रामकुमार साहू) घर पर अकेली थी।  उसके माता-पिता काम पर गए थे। शाम करीब 7 बजे परिजन लौटे तो कमरे में खून से लथपथ रानू की लाश मिली। सिर बुरी तरह कुचला हुआ था। आसपास के लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी गई।तुरंत कार्रवाई, डॉग स्क्वायड की अहम भूमिका सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

प्रारंभिक जांच में धारदार हथियार से हमले का पता चला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने सुराग जुटाए। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी राहुल जोगी और रानू के बीच एकतरफा प्रेम को लेकर मोबाइल पर झगड़ा हुआ। गुस्से में आरोपी घर पहुंचा और हत्या कर फरार हो गया। डॉग स्क्वायड ने उसे जल्द पकड़वाया।

पुलिस जांच जारी


आरोपी से पूछताछ चल रही है। पुलिस अन्य पहलुओं जैसे हथियार और पूर्व विवाद की पड़ताल कर रही। थाना प्रभारी ने कहा, “मामला सुलझ चुका है, लेकिन पूरी जांच पूरी होगी।” इलाके में सनसनी फैल गई है।