रायगढ़। अगर आप इस शनिवार (13 जून) को कोई ऐसा काम करने जा रहे हैं जिसमें बिजली की आवश्यकता है, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें।
विद्युत विभाग द्वारा मानसून और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक रखरखाव (Maintenance) और ट्री कटिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते शनिवार, 13 जून 2026 को शहर के कई प्रमुख इलाकों में बिजली की सप्लाई कुछ घंटों के लिए पूरी तरह से बंद रहेगी।
विद्युत विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय रहते पानी और बिजली से जुड़े अपने जरूरी काम निपटा लें ताकि किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
नीचे देखें आपके इलाके में कब कटेगी बिजली:
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
फीडर का नाम: 11 KV शैलेन्द्र नगर फीडर
- प्रभावित क्षेत्र: पार्क रेसीडेंसी, बोइरदादर चौक, शालिनी स्कूल रोड़, साईं वाटिका, पंचवटी, स्वस्तिक बिहार, शिवकानन, श्री कुंज कॉलोनी, बीज निगम, शालिनी स्कूल, सेंट जेवियर स्कूल, कृषि कॉलेज एवं आस-पास के संबंधित क्षेत्र।
दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक
फीडर का नाम: 11 KV स्टेडियम फीडर
- प्रभावित क्षेत्र: चक्रधर नगर स्टेडियम, सेठीनगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, दुर्गा चौक, बंगला पारा, खेतपारा, PHE ऑफिस, सरला विला, रुपसी गारमेंट्स, श्वेता मेडिकल, कसेर पारा, चक्रधर चौक, पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं आस-पास के संबंधित क्षेत्र।



