Skip to content

कलयुगी बेटे ने अपनी ही माँ को उतारा मौत के घाट, वजह जान चौंक जाएंगे आप

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर  से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही माँ की निर्मम हत्या कर दी। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। दिल दहला देने वाली ये पूरी वारदात लटोरी थानाक्षेत्र के गजाधरपुर इलाके की है।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

मिली जानकारी के मुताबिक, आपसी विवाद के चलते बेटे ने अपनी माँ को मौत के घाट उतारा है, बताया जा रहा है कि, विवाद होने के बाद आरोपी बेटे ने माँ पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उसकी माँ गंभीर रूप से घायल हो गई और मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।