रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पिछले 24 घंटों में तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 5 दिनों 10 अप्रैल से 14 अप्रैल तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। हालांकि इसके बाद एक बार फिर तापमान बढ़ सकता है।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा में रिकॉर्ड किया गया है।मौसम में इस बदलाव से लोगों को उमस से राहत मिली है। कई जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाएं भी देखने को मिली हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक आंधी-बारिश की संभावना जताई है।
दिनांक 10.05.2026 से 14.05.2026 तक जिलेवार मौसम की चेतावनी

इन इलाकों में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग की ओर से जारी ग्राफिकल पूर्वानुमान में सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर, बस्तर और आसपास के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह बारिश व्यापक नहीं होगी बल्कि कुछ चुनिंदा इलाकों तक सीमित रह सकती है।
विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसम तंत्र की सक्रियता के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने लोगों से मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।




