Skip to content

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: रायपुर समेत 7 जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’.. आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी..!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों के लिए चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और स्थानीय द्रोणिका के प्रभाव के कारण अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में विशेष खतरा

​विभाग के अनुसार, विशेष रूप से 7 जिलों में मौसम का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है:

रायपुर,दुर्ग,बिलासपुर,बस्तर,धमतरी,महासमुंद,राजनांदगांव

क्या है मौसम विभाग की चेतावनी?

तेज हवाएं: इन इलाकों में 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

वज्रपात (गाज गिरना): बारिश के साथ आसमानी बिजली गिरने की प्रबल आशंका है, इसलिए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

ओलावृष्टि: कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में हल्की से मध्यम ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचने का अंदेशा है।