धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ऐसी घटना हुई जिसने पुलिस की वर्दी पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. बीच बाजार में टीआई ने एक व्यापारी को थप्पड़ मार दिया, इतना ही नहीं व्यापारी के साथ गाली-गलौज भी किया।
टीआई ने व्यापारी को मारा थप्पड़
मामला बोराई थाना क्षेत्र के बाजार में का है. शुक्रवार की घटना है. टीआई का नाम नरेंद्र सिंह है. पीड़ित व्यापारी शब्बीर मेमन है. नाके पर चेकिंग के दौरान गाड़ी नहीं रोकने पर टीआई नरेंद्र सिंह और व्यापारी शब्बीर मेमन के बीच बहस हुई. इस दौरान टीआई ने थप्पड़ मार दिया।
चेकिंग के दौरान गाड़ी न रोकने पर विवाद
जानकारी के मुताबिक़, बोराई नाके पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए चेकिंग किया जा रहा है. शुक्रवार को भी चेकिंग किया रहा था. व्यापारी शब्बीर मेमन जो साप्ताहिक बाजार में मुर्गा खरीदने और बेचने जा रहा था. इस दौरान उसे गाड़ी रोकने को कहा गया।
थाने ले जाकर मारने की दी धमकी
देर होने के कारण उसने गाड़ी नहीं रोकी जिसके बाद टीआई ने उसे बीच बाजार में रोका. उसके बाद उसके साथ गाली गलौज किया. इतना ही नहीं उसे थप्पड़ भी मार दिया. फिर धमकी दी कि थाने ले जाकर मारूंगा. यह घटना वीडियो में भी रेकॉर्ड हो गई. जिसका वीडियो वायरल भी हो रहा है. जिसमे टीआई नरेंद्र सिंह व्यापारी को सरेआम थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं. हालाँकि कई लोगों का कहना है थप्पड़ नहीं मारा है. पीड़ित के अनुसारं नाके पर चेकिंग के नाम पर वसूली की जाती है।
वीडियो के आधार पर की जा रही जांच
दूसरी तरफ, इस मामले में एडिशनल एएसपी शैलेंद्र पांडे का कहना है अधिकारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं. लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी. फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर इसकी जांच की जा रही है।



