रायपुर | छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक फेरबदल और नए अधिकारियों के आगमन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वर्ष 2025 बैच के परिवीक्षाधीन (Probationary) आईएएस अधिकारियों की तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में प्रथम चरण का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद इन अधिकारियों को राज्य के विभिन्न जिलों में सहायक कलेक्टर के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रमुख नियुक्तियाँ और जिले
सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, अधिकारियों को उनकी कार्यकुशलता और राज्य की प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप निम्नलिखित जिलों में पदस्थ किया गया है:
- गोकुल आरके: रायगढ़ जिला
- इशांत जयसवाल: कोरबा जिला
- वाध्यावथ यशवंत नायक: बस्तर जिला
निमोरा अकादमी में देंगे उपस्थिति
शासन द्वारा जारी निर्देशों में यह स्पष्ट किया गया है कि ये नवनियुक्त अधिकारी सीधे अपने आवंटित जिलों में जाने के बजाय सर्वप्रथम निमोरा स्थित छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।



