Skip to content

CG BREAKING: खल्लारी में बड़ा हादसा! रोपवे का केबल टूटने से नीचे गिरी ट्रॉली.. दर्शन करने आई युवती ने तोड़ा दम.. देखें video..!

महासमुंद। जिले के खल्लारी स्थित प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर में आज सुबह बड़ा हादसा हुआ। मंदिर में संचालित रोप-वे का केबल अचानक टूट गया। घटना के समय ट्रॉली में श्रद्धालु सवार थे, जिससे अफरा-तफरी मच गई। केबल टूटते ही ट्रॉली झटके के साथ नीचे आ गिरी, जिससे 17 से 18 श्रद्धालु घायल हो गए। इस हादसे में रायपुर की रहने वाली एक युवती की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि, 6 की हालत गंभीर है।

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है खल्लारी माता मंदिर

खल्लारी माता मंदिर इलाके का प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल है। नवरात्रि के कारण सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे हुए थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

करीब 4000 फीट ऊंची है पहाड़ी

बताया जा रहा है कि मंदिर लगभग 4 हजार फीट ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां रोपवे की व्यवस्था की गई थी, लेकिन हादसे के बाद इसकी सुरक्षा और मेंटेनेंस पर सवाल उठने लगे हैं।

मेंटेनेंस को लेकर उठे सवाल

रोपवे टूटने के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने इसके रखरखाव पर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि अगर समय-समय पर सही मेंटेनेंस किया जाता तो शायद यह हादसा टल सकता था।

हादसे की वजह अभी साफ नहीं

फिलहाल रोपवे टूटने का सही कारण सामने नहीं आया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।