Skip to content

छत्तीसगढ़ के जनसम्पर्क आयुक्त अब संभालेंगे दिल्ली में कमान: PMO में डिप्टी सेक्रेट्री नियुक्त हुए IAS डॉ. रवि मित्तल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की साय सरकार में जनसम्पर्क आयुक्त के तौर पर पदस्थ रहें IAS डॉ रवि मित्तल अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम में शामिल हो गये है।  केंद्र सरकार ने उन्हें प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली बुला लिया है। वे PMO (प्रधानमंत्री कार्यालय) में उप-सचिव बनाये गए है। यह प्रतिनियुक्ति 4 सालों की होगी। इस संबंध में केंद्रीय कामर्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की तरफ स आदेश जारी कर दिया गया है।

कौन है IAS डॉ रवि मित्तल?

डॉ रवि मित्तल 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे जनसम्पर्क आयुक्त नियुक्त होने से पहले जशपुर कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे । डॉ मित्तल ने महासमुंद, रायगढ़ व रायपुर में जिला पंचायत सीईओ के रूप में कार्य किया है। वे 2018 में बगीचा एसडीएम भी रह चुके हैं। डॉ रवि मित्तल ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज दिल्ली से एमबीबीएस किया और फिर वे भारतीय प्रशासनिक सेवा में आये।

IPS डॉ संतोष सिंह CISF के डीआईजी

डॉ रवि मित्तल से जुड़े इस आदेश के पूर्व छत्तीसगढ़ के तेजतर्रार IPS अफसर डॉ संतोष सिंह भी केंद्र में प्रतिनियुक्त किये गए थे। (IAS Dr Ravi Mittal Central Deputation) उन्हें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में डीआईजी पर पर नियुक्ति मिली है।