Skip to content

थाने में महिला से छेड़छाड़, सब-इंस्पेक्टर सस्पेंड! SP का एक्शन

कोरबा। महिला से अश्लील व्यवहार और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप में कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कड़ी कार्रवाई की है। कटघोरा थाने के सब इंस्पेक्टर एसके कोसरिया को तत्काल निलंबित कर दिया गया।

साथ ही उनके खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में FIR भी दर्ज हो गई है। पुलिस अब मामले की गहन जांच में जुट गई है।मिली जानकारी के मुताबिक, एसके कोसरिया कटघोरा थाने में पदस्थ थे। एक महिला ने उच्च अधिकारियों के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया कि सब इंस्पेक्टर ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और छेड़छाड़ की।

शिकायत मिलते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने प्राथमिक जांच के आदेश दिए। जांच में आरोप सही पाए गए।प्रारंभिक जांच की पुष्टि होते ही एसपी ने कोसरिया को निलंबित करने का फैसला लिया। इसके बाद महिला की शिकायत पर संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई।

पुलिस टीम मामले की गहन विवेचना कर रही है और आगे की कार्रवाई होगी।बताते चलें, एसपी सिद्धार्थ तिवारी नियम तोड़ने और अनुशासनहीनता वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रहे हैं। हाल ही में भी कई अधिकारियों पर ऐसी सख्ती देखने को मिली है। यह कार्रवाई पुलिस महकमे में अनुशासन कायम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।