Skip to content

बिलासपुर हाईकोर्ट: चीफ जस्टिस के निर्देश पर 14 जजों को मिली जिलों की पोर्टफोलियो जिम्मेदारी, रायगढ़ के जस्टिस सचिन सिंह राजपूत को सौंपी कमान

बिलासपुर। बिलासपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के निर्देश पर रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव ने पोर्टफोलियो जजों की सूची जारी कर दी है। इस आदेश के तहत हाईकोर्ट के 14 जजों को छत्तीसगढ़ के सभी 33 राजस्व जिलों की प्रशासनिक व न्यायिक निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकांश जजों को दो-दो जिलों का पोर्टफोलियो दिया गया है।

मुख्य आवंटन इस प्रकार हैं

  • जस्टिस संजय के. अग्रवाल: कोरबा व जांजगीर-चांपा
  • जस्टिस संजय अग्रवाल: धमतरी व दक्षिण बस्तर
  • जस्टिस पीपी साहू: सरगुजा व कोरिया
  • जस्टिस रजनी दुबे: बिलासपुर व बेमेतरा
  • जस्टिस एनके व्यास: राजनांदगांव
  • जस्टिस एनके चंद्रवंशी: दुर्ग व बालोद
  • जस्टिस सचिन सिंह राजपूत: रायगढ़
  • जस्टिस राकेश मोहन पांडेय: बलौदाबाजार व जगदलपुर
  • जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल: सूरजपुर
  • जस्टिस संजय कुमार जायसवाल: कोंडागांव व मुंगेली
  • जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल: महासमुंद व उत्तर बस्तर कांकेर
  • जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा: बलरामपुर-रामानुजगांव
  • जस्टिस बीडी गुरु: रायपुर व कबीरधाम कवर्धा
  • जस्टिस एके प्रसाद: जशपुर

पोर्टफोलियो जजों की मुख्य जिम्मेदारियां

पोर्टफोलियो जज अपने आवंटित जिलों में अधीनस्थ न्यायिक अधिकारियों (जैसे सिविल जज, मजिस्ट्रेट) के प्रशासनिक कार्यों की निगरानी करते हैं। इनमें छुट्टियों व मुख्यालय छोड़ने की अनुमति देना, कार्यभार वितरण, तथा न्यायिक प्रक्रियाओं का सुचारु व निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करना शामिल है। यह व्यवस्था न्यायपालिका की कार्यकुशलता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।रायगढ़ जिले के लिए जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की नियुक्ति से स्थानीय न्यायिक मामलों पर विशेष नजर रखी जाएगी।