Skip to content

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले IFS के प्रशिक्षु अधिकारी, छत्तीसगढ़ के दो अधिकारियों को दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मंत्रालय महानदी भवन में भारतीय वन सेवा के 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ के दुर्ग और दंतेवाड़ा जिले के दो अधिकारियों सहित कुल छह प्रशिक्षु शामिल थे।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सेवा में नियुक्ति पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का 44 प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है, जहां समृद्ध वन्यजीव हैं और लाखों लोगों की आजीविका वनों से जुड़ी हुई है। इसलिए यहां वन अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण लेने और इस स्वर्णिम अवसर का लाभ उठाने की सलाह दी।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव ने बताया कि ये अधिकारी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून से 16 सप्ताह की ऑन-जॉब ट्रेनिंग के लिए छत्तीसगढ़ भेजे गए हैं। इन्हें बस्तर, रायगढ़, धमतरी, राजनांदगांव, कटघोरा और जशपुर वन मंडलों में पदस्थ किया गया है। प्रशिक्षण 5 जनवरी से 25 अप्रैल 2026 तक चलेगा, जिसमें अधिकारी वन सेवा के विभिन्न पहलुओं को जमीनी स्तर पर समझेंगे।