Skip to content

रायगढ़ अलर्ट! मंगलवार को 4 घंटे ‘बिजली गुल’: सर्किट हाउस और चक्रधर नगर समेत इन इलाकों में ठप रहेगी सप्लाई

रायगढ़। शहर के सर्किट हाउस उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी खबर है। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आवश्यक रखरखाव और लाइनों में सुधार कार्य के चलते मंगलवार, 23 जून 2026 को शहर के एक बड़े हिस्से में बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।

​विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 33/11 KV सर्किट हाउस उपकेंद्र से निकलने वाले विभिन्न फीडरों की सप्लाई सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक यानी कुल 4 घंटे के लिए पूरी तरह बंद रखी जाएगी।

पानी की भी हो सकती है दिक्कत, पहले से कर लें इंतज़ाम

खास बात यह है कि इस पावर कट के दायरे में पचधारी इंटेक वेल और सर्किट हाउस के बगल वाला फिल्टर प्लांट भी आ रहा है। ऐसे में शहरवासियों को सलाह दी जाती है कि वे मंगलवार सुबह ही अपनी जरूरत का पानी स्टोर कर लें, क्योंकि बिजली न होने से दोपहर में जलापूर्ति भी प्रभावित होने की पूरी संभावना है।

जानिए आपके इलाके में बिजली रहेगी या नहीं:

सुधार कार्य के दौरान शहर के जिन प्रमुख इलाकों में बिजली की कटौती की जाएगी, उनकी फीडर-वार सूची इस प्रकार है:

  • स्टेडियम फीडर: सर्किट हाउस, बीडी मिश्रा कॉलोनी, बंदे अली फातमी कॉलोनी, षडंगी कॉलोनी और आस-पास के क्षेत्र।
  • चांदनी चौक फीडर: इंटेक वेल, राजापारा, मुर्गा पाठ क्षेत्र, राजा महल, नवागढी, फौजदारपारा, बाबू पारा, तुर्का पारा, धोबी पारा, सोनारपारा और संलग्न इलाके।
  • चक्रधर नगर फीडर: चांदमारी एरिया, प्रेम प्रताप कॉलोनी, मधुबन पारा, भानु प्रताप कॉलोनी, फिल्टर प्लांट, मोदी पारा, पूरी बगीचा, पूछा पारा तालाब रोड और आस-पास का क्षेत्र।
  • गेरवानी फीडर: जज बंगला, खान सुरक्षा ऑफिस (DGMS), तुर्री पारा, डायमंड हिल कॉलोनी, दर्रा डीपा, बड़े रामपुर क्षेत्र, दीनदयाल अपार्टमेंट, प्यासा मैदान, नगर निगम कॉलोनी, अशोक विहार कॉलोनी।

इन फीडरों की लाइन भी रहेगी बंद:

इन प्रमुख रिहायशी इलाकों के अलावा 11kv गोवर्धनपुर फीडर और 11kv तिलगा भगोरा फीडर की सप्लाई भी इस दौरान ठप रहेगी।

​विद्युत विभाग के अधिकारियों ने इस चार घंटे के व्यवधान के लिए उपभोक्ताओं से खेद जताते हुए सहयोग की अपील की है। साथ ही विभाग ने स्पष्ट किया है कि सुधार कार्य की स्थिति को देखते हुए कटौती के तय समय में मामूली परिवर्तन भी किया जा सकता है। विभाग ने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल का भुगतान करने और ऊर्जा बचाने की भी अपील की है।