Skip to content

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 4 SI समेत 18 पुलिसकर्मी इधर से उधर, SSP ने जारी किया आदेश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में पुलिस विभाग के भीतर एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से जिले के 18 पुलिसकर्मियों का एकमुश्त तबादला कर दिया गया है। बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

एसएसपी द्वारा जारी की गई तबादला सूची में पुलिस थाने के कई महत्वपूर्ण पदों पर बैठे अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। इस फेरबदल में सब-इंस्पेक्टर (SI) से लेकर कॉन्स्टेबल स्तर तक के पुलिसकर्मियों की नवीन पदस्थापना की गई है।

देखिए लिस्ट