रायगढ़। जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा जन-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से रायगढ़ पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), जिला रायगढ़ ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए जिले के 45 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी कर दिया है।
शनिवार (11 जुलाई 2026) को जारी इस महत्वपूर्ण आदेश के तहत जिले के विभिन्न थानों, चौकियों और रक्षित केंद्र में पदस्थ पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इन पदों पर हुआ बदलाव
इस बहुप्रतीक्षित तबादला सूची में सहायक उप निरीक्षक (सउनि), प्रधान आरक्षक, आरक्षक और महिला आरक्षक स्तर के कुल 45 कर्मचारी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, यह सभी तबादले पूरी तरह से प्रशासनिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं।
देखें सूची





