Skip to content

केलो बिहार में देह व्यापार का पर्दाफाश: पुलिस ने 2 को दबोचा.. पीटा एक्ट के तहत केस दर्ज..!

रायगढ़, 2 फरवरी 2026। रायगढ़ पुलिस ने केलो बिहार कॉलोनी में देह व्यापार के अड्डे पर धावा बोलकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में चक्रधरनगर और साइबर थाने की टीम ने सटीक रेड मारी, जिसमें आपत्तिजनक सामग्री और मोबाइल जब्त हुए। थाना चक्रधरनगर में पीटा एक्ट की धारा 3/4/5 के तहत अपराध क्र. 32/2026 दर्ज किया गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के सख्त निर्देश पर चल रही मुहिम में यह कार्रवाई हुई। मुखबिर सूचना पर संतोष सोनी के किराये के मकान पर नजर रखी गई, जहां डिंपी उर्फ राहुल इजारदार बाहर से महिलाओं को लाकर वेश्यावृत्ति करा रहा था। पुलिस ने एक पॉइंटर को ग्राहक बनाकर ट्रैप सेट किया। संकेत मिलते ही टीम ने छापा मारा, तो मकान में तीन महिलाएं, पॉइंटर, आरोपी डिंपी और नागेंद्र विश्वकर्मा मिले।पूछताछ में नागेंद्र ने कबूला कि वह दलाली के लिए आया था। डिंपी मकान का किरायेदार था, जो महिलाओं को लालच देकर देह व्यापार चला रहा था। टीम ने दोनों के मोबाइल, पैसे और आपत्तिजनक वस्तुएं जब्त कीं।

किराए के मकान में तीन लड़की भी बरामद

गिरफ्तार आरोपी:

डिंपी उर्फ राहुल इजारदार (40), निवासी: केलो बिहार (संतोष सोनी का मकान), थाना चक्रधरनगर।नागेंद्र विश्वकर्मा (35), निवासी: गणेश चौक, थाना कोतरारोड।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश: जिले में अनैतिक गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

रायगढ़ पुलिस अवैध शराब, जुआ और देह व्यापार जैसी बुराइयों पर लगातार नकेल कस रही है, जिससे शहरवासी सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।