Skip to content

रायगढ़: स्टेडियम और चांदनी चौक फीडर में आज 5 घंटे गुल रहेगी बिजली..!

रायगढ़ | शहर के प्रमुख इलाकों में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा मानसून पूर्व रखरखाव और पेड़ों की छंटाई (Pre-Monsoon Maintenance) के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। 33/11kv सर्किट हाउस उपकेंद्र से जुड़े दो बड़े फीडरों में सुधार कार्य किया जाना है।

प्रमुख जानकारी:

  • दिनांक: 20 मार्च 2026 (शुक्रवार)
  • समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक
  • कारण: मानसून पूर्व ट्री-कटिंग एवं आवश्यक सुधार कार्य।

प्रभावित होने वाले मुख्य क्षेत्र:

​बिजली कटौती का असर शहर के कई रिहायशी और महत्वपूर्ण हिस्सों पर पड़ेगा:

  • स्टेडियम फीडर: सर्किट हाउस, वी.डी. मिश्रा परिसर, बंदे अली फातमी कॉलोनी, षडंगी कॉलोनी, केंद्रीय विद्यालय और आसपास के क्षेत्र।
  • चांदनी चौक फीडर: इंटेक वेल (पेयजल आपूर्ति क्षेत्र), राजापारा, बाग तालाब, भानु प्रताप कॉलोनी, राजा महल, नवागढ़ी, मेज़बान होटल, फौजदार पारा, बाबू पारा, तुर्का पारा, चांदनी चौक और सोनार पारा।

विभाग की अपील

​विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से इस कार्य में सहयोग की अपील की है। विभाग के अनुसार, कार्य की अधिकता या विशेष परिस्थितियों में निर्धारित समय में बदलाव किया जा सकता है। अधिकारियों ने नागरिकों से बिजली की बचत करने और ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों जैसे ‘रूफटॉप सोलर सिस्टम’ को अपनाने का भी आग्रह किया है।