रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में भाजपा नेता रविंद्र गबेल के वेदनाथ पेट्रोल पंप पर सनसनीखेज चोरी की घटना मचा दिया। कल दोपहर करीब 3 बजे स्कूटी पर सवार अज्ञात बदमाश पेट्रोल डलवाने आया और मौके का फायदा उठाकर ऑफिस से 2 लाख 18 हजार रुपये की नगदी लूटकर फरार हो गया।
घटना बरगढ़ गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर हुई। उस वक्त वहां सिर्फ एक युवती और एक युवक मौजूद थे। पेट्रोल डलवाते हुए आरोपी ने चुपके से ऑफिस में घुसा और दो-तीन दिनों की कमाई पर हाथ साफ कर दिया। चोरी का शक होने पर युवक ने बदमाश का पीछा भी किया, लेकिन वह आसानी से भाग निकला।
पेट्रोल पंप कर्मचारी की शिकायत पर खरसिया पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।


