रायगढ़। 27 मार्च 2026 को जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाली भगवान श्रीराम शोभायात्रा के सफल संचालन और आम नागरिकों की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा रूट चार्ट एवं पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है।
शोभायात्रा का मार्ग (Route Chart)
शोभायात्रा नटवर स्कूल प्रांगण से प्रारंभ होकर निम्नलिखित मार्गों से होते हुए गुजरेगी:
- नटवर स्कूल (प्रारंभ) ➔ गांधी प्रतिमा तिराहा ➔ एमजी रोड ➔ रामनिवास टॉकीज चौक ➔ सिल्वर पैलेस तिराहा ➔ गौरीशंकर मंदिर ➔ न्यू मार्केट तिराहा ➔ सुभाष चौक ➔ गद्दी चौक ➔ कोष्टापारा तिराहा ➔ चांदनी चौक ➔ गांजा चौक ➔ हटरी चौक ➔ सिटी कोतवाली ➔ हण्डी चौक ➔ घड़ी चौक ➔ रामलीला मैदान (समापन)।
पार्किंग पाइंट
1 पुराना पुलिस लाईन,
2 मिनी माता चौक
3 मरीन ड्राइव पम्प हाउस तक
डायवर्सन पाइंट
1 केवड़ाबाड़ी चौक,
2 शहीद चौक,
3 गोगाराईस मिल,
4 सत्तीगुढी चौक
चार पहिया वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित
1 गांधी प्रतिमा, 2 गोगाराईस मिल,
3 हण्डी चौक,
4 सारंगढ़ चौक (अग्रसेन चौक),
5 झाराशिल्प
चार पहिया एवं दो पहिया आवागमन मार्ग
1 किरोड़ीमल चौक की ओर से आने वाली यातायात शोभायात्रा प्रारंभ होने के 02 घंटे पूर्व केवड़ाबाड़ी चौक से मधुबनपारा मार्ग से सर्किट हाउस एवं मरीन ड्राइव का उपयोग कर नया शनिमंदिर, डिसेंट टेलर तिराहा होकर गंतव्य को जा सकते है। इसी प्रकार
2 जूटमिल की ओर से आने वाली यातायात डिसेंट टेलर तिराहा से नया शनिमंदिर से मरीन ड्राइव होते हुए, सर्किट हाउस, रामपुर तिराहा से मधुबनपारा होते हुए केवडाबाडी से अपने गंतव्य की ओर जा सकते है।




