रायगढ़। शहर के हृदय स्थल और आसपास के क्षेत्रों में कल, सोमवार (23 मार्च) को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा मानसून पूर्व तैयारियों के तहत पेड़ों की कटाई-छंटाई और आवश्यक सुधार कार्य (प्री-मानसून मेंटेनेंस) किया जाना है।
33/11kv सर्किट हाउस उपकेंद्र से जुड़े दो प्रमुख फीडरों में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
प्रमुख प्रभावित क्षेत्र
मेंटेनेंस कार्य के कारण निम्नलिखित क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा:
- 11kv स्टेडियम फीडर: सर्किट हाउस, वी.डी. मिश्रा परिसर, बंदे अली फातमी कॉलोनी, षडंगी कॉलोनी, केंद्रीय विद्यालय एवं आसपास के इलाके।
- 11kv चांदनी चौक फीडर: इंटेक वेल, राजापारा, बाग तालाब क्षेत्र, भानु प्रताप कॉलोनी, राजा महल, नवागढ़ी, मेज़बान होटल, फौजदार पारा, बाबू पारा, तुर्का पारा, चांदनी चौक, धोबी पारा, सोनार पारा एवं संबंधित क्षेत्र।
विभाग की अपील
विद्युत विभाग ने जानकारी दी है कि मानसून के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह सुधार कार्य अनिवार्य है। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे समय पर बिजली बिल का भुगतान करें और ऊर्जा संरक्षण के लिए रूफ टॉप सोलर सिस्टम अपनाने पर विचार करें।


