रायगढ़04 फरवरी 2026। शहर के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए आवश्यक सूचना है। मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत विद्युतीकरण को सुदृढ़ करने के लिए कल 05 फरवरी (गुरुवार) को मेंटेनेंस और तारों को बदलने का बड़ा कार्य किया जाना है। इस कारण शहर के कई प्रमुख व्यावसायिक और रिहायशी क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
समय और स्थान का विवरण:
- तारीख: 05 फरवरी 2026 (गुरुवार)
- समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 02:30 बजे तक
- प्रभावित फीडर: 11 KV हॉस्पिटल फीडर एवं 33 KV लाइन
ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित:
- प्रमुख बाजार व स्थल: मेन हॉस्पिटल, बालाजी कपड़ा बाजार, अन्नपूर्णा ट्रेडर्स, संजय मार्केट और सुभाष चौक।
- सरकारी व सार्वजनिक स्थल: नगर निगम कार्यालय, टाउन हॉल के सामने का क्षेत्र।
- होटल एवं मॉल: पुष्पक होटल, ग्रैंड मॉल और गैलेक्सी मॉल की सप्लाई भी इस दौरान पूरी तरह बंद रहेगी।
- अन्य: उक्त फीडर से जुड़े सभी संबंधित रिहायशी क्षेत्र।



