Skip to content

छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 24 IPS अधिकारियों के हुए तबादले, 12 जिलों के बदले गए SP

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 24 आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। फेरबदल में एक आईजी रेंज, कई डीआईजी, एआईजी और 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को बदला गया है।

रायगढ़ के सीमावर्ती जिले सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस कप्तान को भी बदल दिया गया है। सुनील शर्मा को अब सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है।

यहाँ देखें तबादले वाली पूरी सूची:

  1. अजय कुमार यादव – पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज
  2. बालाजी राव सोमावार – पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
  3. प्रशांत कुमार अग्रवाल – पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
  4. प्रशांत कुमार ठाकुर – उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
  5. रामकृष्ण साहू – उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
  6. धर्मेन्द्र छबई – सेनानी, 8वीं वाहिनी, छसबल, राजनांदगांव
  7. श्वेता राजमणी – उप पुलिस महानिरीक्षक, छसबल, जगदलपुर, बस्तर
  8. राजेश कुकरेजा – उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
  9. भावना गुप्ता – सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
  10. चन्द्रमोहन सिंह – पुलिस अधीक्षक, जिला- दंतेवाड़ा
  11. रवि कुमार कुर्रे – सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
  12. सुरज सिंह परिहार – सेनानी, 4थी, छसबल, माना, रायपुर
  13. त्रिलोक बंसल – पुलिस अधीक्षक, जिला- बेमेतरा
  14. सुनील शर्मा – पुलिस अधीक्षक, जिला- सारंगढ़-बिलाईगढ़
  15. जितेन्द्र कुमार यादव – पुलिस अधीक्षक, जिला- कबीरधाम (कवर्धा)
  16. चव्हान किरण गंगाराम – पुलिस अधीक्षक, जिला- बालोद
  17. योगेश कुमार पटेल – पुलिस अधीक्षक, जिला- सूरजपुर
  18. राय गौरव रामप्रवेश – पुलिस अधीक्षक, जिला- बलौदाबाजार-भाटापारा
  19. उमेश प्रसाद गुप्ता – पुलिस अधीक्षक, जिला- बीजापुर
  20. मयंक गुर्जर – पुलिस अधीक्षक, जिला- सुकमा
  21. संदीप कुमार पटेल – पुलिस अधीक्षक, जिला- नारायणपुर
  22. रॉबिन्सन गुरिया – पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), रायपुर नगरीय
  23. भावना पाण्डेय – पुलिस अधीक्षक, जिला- धमतरी
  24. हरीश राठौर – पुलिस अधीक्षक, जिला- कोरिया

​गृह विभाग के सचिव हिम शिखर गुप्ता के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर जैसे संवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नए पुलिस कप्तानों की तैनाती की गई है, जो कानून-व्यवस्था को लेकर शासन की गंभीरता को दर्शाता है।