Skip to content

महालक्ष्मी मंदिर पंडरीपानी मे जगन्नाथ पुरी जियर स्वामी मठ के महंत इंदिरा रमण स्वामी का हो रहा आगमन..

रायगढ़ में पूरी के संत का दर्शन अवश्य करें-पंडित रविभूषण शास्त्री

रायगढ़। जगन्नाथ पुरी स्थित जियर स्वामी मठ के महंत श्री श्री 1008 इंदिरा रमण स्वामी जी महाराज का आगमन कल प्रातः 10:00 बजे मां अष्ट महालक्ष्मी मंदिर वैष्णवी धाम में होगा। श्रद्धालु प्रातः 10:00 बजे से लेकर शाम 7:00 बजे तक स्वामी जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे।
महालक्ष्मी मंदिर के पंडित रविभूषण शास्त्री जी ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्वान संतों के दर्शन और उनके सानिध्य में सत्संग करना अत्यंत पुण्यदायी होता है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ वासियों के लिए यह परम सौभाग्य की बात है कि इंदिरा रमण स्वामी जी का आगमन हो रहा है।


उन्होंने शहर के समस्त श्रद्धालुओं एवं सनातन धर्मावलंबियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर संत जी के दर्शन करें और पुण्य के भागी बनें। अधिक जानकारी हेतु पंडित जी के मोबाइल नम्बर में 98274 93966 में संपर्क किया जा सकता है।