रायगढ़। रायगढ़ पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आयोजित दो दिवसीय “POLICE-YOUTH UNITY SPORTS” ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शनिवार को अग्रोहा भवन में शानदार समापन हुआ। इस आयोजन में 160 बालक-बालिकाओं के साथ-साथ 10 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी अपने कौशल का प्रदर्शन कर खेल भावना की मिसाल पेश की।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि महापौर जीवर्धन चौहान ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना समाज के लिए एक सकारात्मक कदम है। विशिष्ट अतिथि डिग्री लाल साहू ने खिलाड़ियों को ‘फिट रहने’ का मंत्र दिया।
प्रतिभाओं को मिला मंच:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। रायगढ़ पुलिस सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से युवाओं को न केवल अपराधों के प्रति जागरूक कर रही है, बल्कि उन्हें खेल जैसे सकारात्मक क्षेत्रों में अवसर भी प्रदान कर रही है। उन्होंने ताइक्वांडो संस्थापक जयकुमार यादव और पुलिस टीम (एडिशनल एसपी अनिल सोनी, डीएसपी उन्नति ठाकुर व अन्य) को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

विजेताओं का सम्मान:
अंडर-14 और अंडर-17 श्रेणियों में आयोजित इस प्रतियोगिता के विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल से नवाजा गया। साथ ही निर्णायक मंडल, कोच और रेफरी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी ने किया।



