Skip to content

कानफोड़ू साइलेंसर और रफ्तार का जुनून पड़ा भारी..  पुलिस ने KTM बाइक की जप्त..!

रायगढ़। मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर सड़कों पर शोर मचाने और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। लैलूंगा पुलिस ने सार्वजनिक शांति भंग करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर उसकी KTM बाइक (GJ-10-CK-7955) जप्त कर ली है।

क्या है मामला?

थाना प्रभारी गिरधारी साव को सूचना मिली थी कि ग्राम सरडेगा निवासी अशोक पैंकरा (24 वर्ष) अपनी बाइक का मूल साइलेंसर बदलकर तेज आवाज करते हुए लैलूंगा हाई स्कूल रोड पर खतरनाक तरीके से ड्राइविंग कर रहा है। इससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों में भय और नाराजगी का माहौल था।

कड़ी कानूनी कार्रवाई:

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 11(2), 15 और मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं (184, 3/181 आदि) के तहत मामला दर्ज कर इस्तगासा न्यायालय में पेश किया है।