Skip to content

केलो नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव.. शिनाख्त में जुटी जूटमिल पुलिस..!

रायगढ़। शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू मरीन ड्राइव (प्रगति नगर) के पास आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब नदी में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश तैरती हुई मिली। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

क्या है पूरा मामला?

​मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह मरीन ड्राइव की ओर टहलने निकले लोगों ने केलो नदी के पानी में एक शव को देखा। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल इसकी सूचना जूटमिल थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

​घटना के तुरंत बाद मृतक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं। पुलिस मृतक की पहचान स्थापित करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल व्यक्ति की उम्र और शिनाख्त को लेकर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।

खबर अपडेट होगा