रायगढ़, 1 फरवरी 2026। एसएसपी शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी पर शिकंजा कस दिया। चक्रधरनगर, जूटमिल और साइबर थाने की संयुक्त टीमों ने मुखबिरों की टिप पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर पिता-पुत्र समेत तीन सट्टेबाजों को धर दबोचा। व्हाट्सएप पर अंकों का दांव, यूपीआई से पैसे का लेन-देन-सबका पर्दाफाश!
चक्रधरनगर: पिता-पुत्र का सट्टा कांड
सिंधी कॉलोनी की पक्की खोली में दबिश डाली तो दरवाजा अंदर से बंद। तोड़फोड़ कर पुलिस अंदर घुसी, तो सुरेश माखिजा (65 वर्ष) मिला। पूछताछ में सट्टा चलाना कबूला। तभी बाथरूम से जलने की बदबू—दरवाजा तोड़ा, तो बेटा गिरीश माखिजा (34 वर्ष) साक्ष्य जलाते-फ्लश करते पकड़ा गया।
दोनों ने कबूला: घर से व्हाट्सएप पर दांव लेते, यूपीआई से पैसे मंगवाते, जीत पर ऑनलाइन लौटाते। दो वीवो 5जी मोबाइल जब्त, चैट और गैलरी में सट्टा पट्टियां भरी पड़ीं। दोनों वार्ड 22, सिंधी कॉलोनी निवासी। धारा 06(क), 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत केस दर्ज, 31 जनवरी रात गिरफ्तार। ट्रांजेक्शन डिटेल निकाल रही पुलिस।
जूटमिल: रंगे हाथों सट्टा लिखते पकड़ा
जूटमिल थाना प्रभारी प्रशांत राव की टीम ने राजीव गांधी नगर में धावा बोलकर प्रमोद वारे (26 वर्ष, पिता प्यारेलाल वारे) को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथों दबोचा। जब्त: पोको टच मोबाइल (व्हाट्सएप सट्टा भरा), सट्टा कागज, 3,580 रुपये नकद, डॉट पेन। अपराध क्रमांक 33/2026 के तहत केस, विवेचना जारी।
टीम और एसएसपी का संदेश
कार्रवाई में जूटमिल प्रभारी प्रशांत राव, विरेंद्र भगत, रेखा नागरे, शशि भूषण साहू, धनेश्वर उरांव; साइबर प्रभारी नासिर खान, चक्रधरनगर के गेंद लाल साहू, नंद कुमार सारथी और स्टाफ ने कमाल दिखाया।एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त ऐलान: “जिले में जुआ-सट्टा बर्दाश्त नहीं! ऐसी गतिविधियों की सूचना दें।
गिरफ्तार आरोपी: सुरेश माखिजा (65)गिरीश माखिजा (34) – दोनों सिंधी कॉलोनीप्रमोद वारे (26) – राजीव गांधी नगर
जप्ती: 3 मोबाइल, 3,580 रुपये, सट्टा स्क्रीनशॉट्स। जांच जारी…


