रायगढ़: भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) ने रायगढ़ जिले में श्रमिक वर्ग को सशक्त करने और संगठन को नई ऊंचाई देने के लिए एक अहम फैसला लिया है। शहर के जय स्तंभ क्षेत्र के निवासी दीप लाल निराला को BJMTUC का रायगढ़ जिलाध्यक्ष (President of Raigarh District) नियुक्त किया गया है। यह महत्वपूर्ण नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
BJMTUC की राष्ट्रीय समिति (केंद्रीय ट्रेड यूनियन संगठन) द्वारा 16 मई 2026 को जारी आधिकारिक नियुक्ति पत्र (संदर्भ संख्या: NGS/304/2026) के अनुसार, यह फैसला संगठन के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के विशेष निर्देश पर लिया गया है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) और राष्ट्रीय पर्यवेक्षक डॉ. समीरन हजारिका ने आदेश जारी करते हुए दीप लाल निराला को जल्द से जल्द अपना पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।
मजदूरों की आवाज को मिलेगी मजबूती
यह नियुक्ति रायगढ़ जिले के संगठित और असंगठित क्षेत्रों के मजदूरों के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। डॉ. हजारिका द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यह जिम्मेदारी ‘भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल’ के व्यापक हितों और श्रमिक कल्याण को ध्यान में रखते हुए सौंपी गई है।

दीप लाल निराला की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति की खबर आते ही रायगढ़ के श्रमिक संगठनों और स्थानीय समर्थकों में उत्साह की लहर है। जानकारों का मानना है कि निराला के नेतृत्व में जिले के मजदूरों को एक मजबूत मंच मिलेगा और उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान हो सकेगा।
इस नियुक्ति आदेश की प्रतिलिपि संगठन के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यालय और राज्य कार्यालय को भी आधिकारिक सूचनार्थ भेज दी गई है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के रूप में दीप लाल निराला रायगढ़ में श्रमिकों के उत्थान के लिए क्या नई रूपरेखा तैयार करते हैं।



