Skip to content

रायगढ़ मर्डर: कोतरा रोड क्षेत्र में युवक की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़। कोतरा रोड थाना क्षेत्र के खैरपुर गांव की सीतापुर बस्ती में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 23 वर्षीय युवक की खून से लथपथ लाश मिली। युवक का सिर भारी पत्थर से बेरहमी से कुचला गया था। सुबह करीब 5 बजे ग्रामीणों ने शव को देखा, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना कोतरा रोड पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को मर्ग पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना किया।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जिला मुख्यालय से लगे ग्राम भगवानपुर निवासी तिलक वर्मा (23 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि गुरुवार की रात करीब साढ़े 9 बजे तिलक अपने दोस्तों के साथ जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह रातभर वापस नहीं लौटा, तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। सुबह खैरपुर गांव में उसकी लाश मिलने की खबर आई। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि रात में तिलक को गांव के ही एक युवक के साथ देखा गया था।

ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पकड़ा है उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।