रायगढ़ 03 मई, 2026। सोशल मीडिया पर ‘फेमस’ होने के चक्कर में नियमों की धज्जियाँ उड़ाना एक युवक को तब महंगा पड़ गया, जब उसकी रील सीधे पुलिस के पास पहुँच गई। रायगढ़ एसएसपी के सख्त तेवर के बाद तमनार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल युवक को थाने बुलाकर फटकार लगाई, बल्कि भारी जुर्माना भी वसूला है।
क्या है पूरा मामला?
बीते दिनों सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें एक युवक सार्वजनिक सड़क पर तेज रफ्तार बाइक के साथ खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जांच के निर्देश दिए। तमनार थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव ने जब वीडियो की पड़ताल की, तो युवक की पहचान शाश्वत सिदार (20 वर्ष), निवासी कुंजेमुरा के रूप में हुई।
‘कानून सबके लिए समान’ का दिया संदेश
जांच में यह बात भी सामने आई कि युवक के पिता नरेंद्र सिदार एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी हैं। अमूमन ऐसे मामलों में रसूख का हवाला दिया जाता है, लेकिन रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि वर्दी से जुड़ाव होने के बावजूद कानून सर्वोपरि है।
कार्रवाई की मुख्य बातें:
- पहचान और कबूलनामा: पुलिस ने युवक को थाने तलब किया, जहाँ उसने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करने की बात स्वीकार की।
- वैधानिक कार्रवाई: मोटर व्हीकल एक्ट (MV Act) की विभिन्न धाराओं के तहत युवक पर भारी जुर्माना लगाया गया।



