रायगढ़। शहर के वार्ड नंबर 14 बजरंग पारा में आज विकास कार्यों की एक नई आधारशिला रखी गई। नगर निगम रायगढ़ के महापौर जीवर्धन चौहान ने अपने मद से वार्ड में स्वागत द्वार और मंदिर शेड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।
महापौर के मुख्य आतिथ्य में बजरंग पारा गली में बनने वाले भव्य स्वागत द्वार और मोहल्लेवासियों की आस्था के प्रमुख केंद्र— भगवान शिव, बजरंगबली और साईं बाबा मंदिर परिसर में शेड निर्माण का काम पूरे विधि-विधान के साथ शुरू किया गया। इन निर्माण कार्यों के पूरा होने से वार्ड के प्रवेश मार्ग की सुंदरता तो बढ़ेगी ही, साथ ही मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भी शेड बन जाने से बारिश और धूप से बड़ी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति:
भूमि पूजन के इस आयोजन में वार्डवासियों का भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में महापौर की एमआईसी टीम के सदस्य मुक्तिनाथ बबुआ और अमित शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। साथ ही वार्ड की भाजपा छाया पार्षद दीपमाला बबलू गुप्ता और वरिष्ठ नेता बबलू गुप्ता ने भी अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।

इस दौरान वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं की भी अहम भागीदारी रही। कार्यक्रम में बिहारी लाल अग्रवाल, बाबूलाल शर्मा, लता बघेल, उमा उपाध्याय, भारती शर्मा, अनु दुबे, सहौदा यादव, लता बरेठ, दीपक शर्मा, युवा मोर्चा जिला मंत्री ओमकार तिवारी, मिलिंद बघेल और दीपक दुबे सहित कई गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर इस विकास कार्य के लिए अपना हर्ष व्यक्त किया।


