Skip to content

भाजपा युवा मोर्चा रायगढ़ की कार्यकारिणी घोषित: सुमित शर्मा ने जारी की सूची.. संगठन को मजबूती देने का संकल्प..!

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन और जिला संगठन के निर्देशों के पालन में, भाजपा युवा मोर्चा रायगढ़ की बहुप्रतीक्षित जिला पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। यह नियुक्तियाँ प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय, संभाग प्रभारी रामू रोहरा और जिला प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर की सहमति से की गई हैं।

​युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा और भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष सुमित शर्मा ने जिला पदाधिकारियों के नामों की आधिकारिक घोषणा की।

वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई

​इस अवसर पर जिला महामंत्री विकास केड़िया और जतिन साव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके नवीन दायित्वों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई ऊर्जा के साथ यह टीम संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में पूर्ण निष्ठा से कार्य करेगी।

संगठन की रीति-नीति पर जोर

​भाजपा नेतृत्व ने नवनियुक्त कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वे पार्टी की विचारधारा और सरकार की जन-हितैषी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य करें। भाजपा परिवार को पूर्ण विश्वास है कि सभी नवदायित्वधारी कार्यकर्ता क्षेत्र के विकास और संगठन विस्तार में अपनी महत्वपूर्ण

देखे सूची