Skip to content

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर रेप और वसूली: पुलिस ने आरोपी को दबोचा.. एसएसपी की सख्त चेतावनी..!

रायगढ़।  जिले में महिला सुरक्षा और बाल अपराधों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। महिला थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने और उसे डरा-धमकाकर पैसे वसूलने वाले आरोपी उध्दव दास महंत को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

सोशल मीडिया से शुरू हुई थी कहानी

​पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता की आरोपी उध्दव दास महंत (21 वर्ष) से मुलाकात उसके मामा के गांव में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हो गई। दोस्ती का फायदा उठाकर आरोपी ने वारदात की साजिश रची।

स्कूल से ले गया और किया दुष्कर्म

​पीड़िता ने बताया कि 26 जनवरी को आरोपी उसे स्कूल के पास से अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर बाजीपाली स्थित अपने किराए के मकान में ले गया। वहां उसने नाबालिग को बहला-फुसलाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं, आरोपी ने उसे किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

10 हजार की अवैध वसूली

आरोपी की दरिंदगी यहीं नहीं रुकी। 11 मार्च 2026 को उसने पीड़िता के घर के पास पहुंचकर उसे धमकाया और 10,हजार की मांग की। डर के मारे पीड़िता ने उसे पैसे दे दिए। परिजनों को जब इस बात की भनक लगी, तो उन्होंने तत्काल महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

​महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ:

  • भारतीय न्याय संहिता (BNS): धारा 64, 351(3)
  • पॉक्सो एक्ट: धारा 04 के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।