Skip to content

रायगढ़ में सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा: शिवा नगर में पुलिस की रेड, 2 गिरफ्तार – नकदी, मोबाइल जब्त.. देखें video

रायगढ़, 4 फरवरी 2026।  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ जोरदार वार किया। कोतवाली पुलिस ने शिवा नगर के केवड़ाबाड़ी इलाके में SBI मेन ब्रांच के सामने एक मकान पर सटीक रेड मारकर मुख्य आरोपी राहूल कुमार यादव और उसकी महिला सहयोगी को धर दबोचा। मौके से 2000 रुपये नकदी, दो मोबाइल फोन (रेडमी और विवो) व आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।

सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में 3 फरवरी रात को मुखबिर की सूचना पर टीम ने घेराबंदी की। एक पॉइंटर को ग्राहक बनाकर ट्रैप सेट किया गया। दबिश देते ही मकान में राहुल, महिला साथी और दो अन्य महिलाएं मिलीं। आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि बाहर से महिलाओं को बुलाकर अवैध धंधा चला रहा था।थाना कोतवाली में अपराध क्र. 40/2026 के तहत पीटा एक्ट धारा 3/4/5 दर्ज। दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर।

गिरफ्तार आरोपी: राहुल कुमार यादव (26), पिता सुरेश यादव, निवासी नई बैरहना, इलाहाबाद (यूपी), हाल ठिकाना शिवा नगर, रायगढ़।

एक महिला सहयोगी

जब्त सामान: 2000 रुपये नकदी, 2 मोबाइल, आपत्तिजनक वस्तुएं।