Skip to content

गणतंत्र दिवस पर DIG एवं SSP शशि मोहन सिंह ने SP रायगढ़ का पदभार ग्रहण कर फहराया तिरंगा

रायगढ़, 26 जनवरी 2026।  छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने 22 जनवरी को IPS अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए। इनके अनुपालन में DIG एवं SSP शशि मोहन सिंह (2012 बैच) ने आज रायगढ़ जिले के SP के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे छत्तीसगढ़ गठन के बाद जिले के 21वें SP बने।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में शशि मोहन सिंह ने सशस्त्र गार्ड की सलामी के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। परेड की सलामी लेते हुए अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों व वीर सैनिकों के बलिदान से देश को आजादी मिली। लोकतांत्रिक व्यवस्था में कानून का पालन पुलिस की प्रमुख जिम्मेदारी है। सभी पुलिसकर्मियों से कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।

मीडिया से बातचीत में जिले व प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए रायगढ़ पुलिस के विजन पर प्रकाश डाला। जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, शासन विभागों व मीडिया के साथ बेहतर समन्वय से प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित होगी। अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देते हुए कम्युनिटी पुलिसिंग से जनजागरूकता बढ़ाई जाएगी। पारदर्शिता, संवेदनशीलता व सख्त कानून व्यवस्था के साथ शांति-अमान बनाए रखने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में ASP अनिल कुमार सोनी, ASP (साइबर सेल) अनिल विश्वकर्मा, नगर SP मयंक मिश्रा, DSP सुशांतो बनर्जी, साधना सिंह, DSP ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह, कोतवाली TI सुखनंदन पटेल व समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।