रायगढ़। शहर मध्य मंडल कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष तरुण गोयल ने अपनी नियुक्ति के ठीक बाद तत्काल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर पार्टी को मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की। रायगढ़ पंचायती धर्मशाला में हुए इस कार्यक्रम में मंडल के सभी प्रमुख नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
सम्मेलन में शहर अध्यक्ष शाखा यादव, ग्रामीण अध्यक्ष नागेंद्र नेगी सहित प्रकाश नायक, जयंत ठेठवार, हरमीत घई, संतोष राय, अरुण गुप्ता, रमेश बंसल, राजेश भारद्वाज, अनिल शुक्ला, राकेश पाण्डेय, आशीष जायसवाल, सौरभ अग्रवाल, अनुराग गुप्ता, आरिफ हुसैन, प्रभात साहू, लखेश्वर मिरि और संतोष बोहिदार जैसे नेताओं ने तरुण गोयल को बधाई दी।
सभी ने अपने विचार रखे और कांग्रेस को और मजबूत करने पर चर्चा की।कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया तथा आने वाले समय में पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।


