Skip to content

नशीली कैप्सूल तस्करी गैंग का एक और गुर्गा पकड़ा.. तमनार पुलिस ने सुनील बेहरा को NDPS एक्ट में भेजा जेल..

रायगढ़, 25 जनवरी 2026। तमनार थाना क्षेत्र में नशीले स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूलों की तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस ने शिकंजा कसा। फरार आरोपी सुनील बेहरा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इससे गैंग का एक और अहम कड़ी पकड़ में आ गई।

मामला 22 जनवरी को तब शुरू हुआ, जब मुखबिर की सूचना पर तमनार पुलिस ने मिलूपारा-कोड़केल मार्ग पर नाकाबंदी की। बिना नंबर वाली बजाज पल्सर पर सवार निलमणी गुप्ता (30, बिजना) से मोटरसाइकिल के हैंडल में छिपाकर 36 पत्ते (288 कैप्सूल) बरामद किए। पूछताछ में निलमणी ने कबूला कि 6 पत्ते उसके थे, बाकी 30 सुनील बेहरा (ग्राम लिबरा) के। सुनील ने विकास यादव (ग्राम राजपुर, लैलूंगा) के फोनपे खाते में 6 हजार रुपये भेजे थे।

पुलिस ने कैप्सूल (मूल्य 3294 रुपये), बिना नंबर वाली पल्सर NS 125 (95 हजार) और मोटोरोला मोबाइल (20 हजार) जब्त कर लिए। कुल मूल्य 1.18 लाख रुपये। थाना तमनार में अपराध क्र. 11/2026, धारा 21(सी), 29 NDPS एक्ट दर्ज। निलमणी पहले ही जेल में है।

आज थाना प्रभारी कमला पुसाम की अगुवाई में सुनील बेहरा गिरफ्तार हुआ। उसने निलमणी के साथ मिलकर कैप्सूल मंगवाकर बेचने का जुर्म कबूल किया। पुलिस अब सप्लायर विकास यादव की तलाश में छापेमारी कर रही है। नशे के इस जाल को उखाड़ फेंकने का अभियान जारी।