रायगढ़, 23 जनवरी 2026। किरोड़ीमल शासकीय जिला चिकित्सालय के अंदर डॉक्टर्स कॉलोनी में शुक्रवार रात सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से अफरा-तफरी मच गई और सभी लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना मिलने में थोड़ी देरी हुई, जिससे स्थिति और नाजुक हो गई थी।
हालांकि, अब आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस के आला अधिकारीयों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। राहत की बात ये है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
डॉक्टर्स कॉलोनी के रहवासियों ने आपातकालीन सेवाओं की तारीफ की, लेकिन सिलेंडर स्टोरेज की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।अधिकारीयों का कहना है कि आग बुझाने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। हमारी टीम मौके से लगातार अपडेट लाती रहेगी।


