मोटा धान 3.12 लाख MT, सरना 1.05 लाख MT खरीदा; 3.79 लाख MT पर डीओ जारी
रायगढ़। राज्य सरकार की नीति और कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के नेतृत्व में रायगढ़ जिला खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में सबसे आगे है।
पारदर्शिता और सख्त निगरानी से अब तक 4,18,532.36 मीट्रिक टन धान उपार्जित हो चुका—इसमें 3,12,790.36 MT मोटा धान और 1,05,742 MT सरना धान शामिल। 2,56,244.14 MT का सुरक्षित उठाव पूरा, तथा 3,79,944.60 MT के लिए डिलीवरी ऑर्डर जारी।
कलेक्टर चतुर्वेदी नियमित समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीदी केंद्रों पर तौल, गुणवत्ता जांच, बारदाना, भुगतान और परिवहन में कोई चूक न हो।
कोचियों-बिचौलियों पर कड़ी नजर रखें—अवैध खरीदी पर सख्त कार्रवाई होगी। अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार व नोडल अधिकारी केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।जिले में खरीदी 31 जनवरी तक चलेगी। प्रशासन सुनिश्चित कर रहा है कि हर पात्र किसान को समर्थन मूल्य का पूरा लाभ मिले।



