रायगढ़। रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखंड के बरगढ़ खोला ग्राम खम्हार में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन मोदी की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि स्वरूप हो रहा है।प्रमुख अतिथियों ने की पूजा-अर्चनामुख्यमंत्री साय के साथ प्रदेश वित्त मंत्री ओपी चौधरी, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, जांजगीर सांसद कमलेश जांगड़े सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने भगवान शिव की पूजा की और प्रदेश की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।
सीएम का संबोधन: सनातन परंपरा से मजबूत होता समाज
मुख्यमंत्री ने कहा, “सनातन परंपरा और आध्यात्मिक आयोजन समाज में नैतिकता, संस्कार व सामाजिक समरसता को बल देते हैं।” उन्होंने वनांचल में इस विशाल आयोजन को पूरे क्षेत्र के लिए पुण्य का अवसर बताया। अंतरराष्ट्रीय बाल कथा व्यास कृष्णा दुबे महाराज से आशीर्वाद लेते हुए सीएम ने उनकी कम उम्र में शिव महापुराण वाचन की प्रशंसा की।आयोजक मनु राठिया को साधुवादसीएम ने आयोजन समिति व संकल्पकर्ता मनु राठिया को बधाई दी। उन्होंने कहा, “मध्यम वर्गीय परिवार द्वारा वनांचल में इतना भव्य आयोजन असाधारण साहस का प्रतीक है। यह पूरे अंचल को भक्तिमय बना रहा है।”
छत्तीसगढ़ की धार्मिक विरासत का जिक्र
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ को भगवान राम के वनवास स्थल बताया। माता शबरी की जूठे बेरों की महिमा का उल्लेख करते हुए कहा कि अयोध्या राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा में राज्य के चावल से प्रसाद चढ़ा। रामलला दर्शन योजना से 40 हजार श्रद्धालु अयोध्या गए, जबकि तीर्थ यात्रा योजना से 5 हजार वरिष्ठ नागरिक लाभान्वित हुए।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी के विचारवित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि शिव महापुराण कथा धार्मिक होने के साथ सामाजिक चेतना व सांस्कृतिक एकता का माध्यम है। उन्होंने आयोजन समिति व व्यास को बधाई दी।कथा का विवरण व समापनकथा प्रतिदिन सुबह 9 बजे शुरू होती है। अकोला (महाराष्ट्र) से आए बाल व्यास कृष्णा दुबे महाराज संगीतमय शैली में शिव चरित्र का वर्णन कर रहे हैं। समापन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं, जबकि महेश साहू व टीम ने सहयोग दिया।उपस्थित जनप्रतिनिधि व ग्रामीण: मुन्नूलाल राठिया, महेश साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा गबेल, अरूणधर दीवान, गिरधर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग।



