Skip to content

40 बोरी जप्त धान का गबन: दुकानदार पर FIR, धान खरीदी में सख्ती बढ़ी

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार धान खरीदी को पारदर्शी बनाने के लिए कड़े कदम उठा रही है। जिला प्रशासन ने अवैध भंडारण और गबन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। तहसील धर्मजयगढ़ के चरखापारा में ओम ट्रेडर्स के संचालक राजू राठिया पर 40 बोरी जप्त धान गबन करने का आरोप लगा है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर उसके खिलाफ बीएनएस धारा 316(2) में FIR दर्ज हुई है।

20 नवंबर 2025 को तहसीलदार के औचक निरीक्षण में दुकान से 60 बोरी अवैध धान बरामद हुई थी। इसे जप्त कर आरोपी को सुपुर्दगी में सौंपा गया और बंधपत्र भरवाया गया। लेकिन 30 दिसंबर को दोबारा जांच में केवल 20 बोरी बची मिलीं।

पूछताछ में राजू राठिया ने कबूल किया कि उसने 40 बोरी खुद बेच दीं, जो जप्ती नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।प्रशासन ने चेतावनी दी है कि धान खरीदी-विक्री में गड़बड़ी या जप्त माल के दुरुपयोग पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। जांच जारी है और दोषी को कड़ी सजा सुनिश्चित की जाएगी। इससे किसानों का भरोसा बढ़ेगा और कालाबाजारी पर लगाम लगेगी।